उत्तरकाशी सुरंग से लगातार दूसरे दिन आई खुशखबरी, 10 मीटर और खुदाई; कब तक निकल सकते हैं 41 मजदूर – Doon Ujala

उत्तरकाशी सुरंग से लगातार दूसरे दिन आई खुशखबरी, 10 मीटर और खुदाई; कब तक निकल सकते हैं 41 मजदूर

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा में फंसे 41 लोगों के लिए एक लगातार दूसरे दिन खुशखबरी सामने आई है। पिछले 10 दिनों से टनल के अंदर जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे लोगों के लिए जीवन की उम्मीद जागी है।

टनल में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए 10 मीटर अंदर तक और खुदाई हो चुकी  है।  राहत व  बचाव  का काम युद्धस्तर पर जारी है। उम्मीद जताई जा रही है  कि  टनल में फंसे सभी लोगों को जल्द ही रेस्क्यू  कर लिया जाएगा।

टनल से रेस्क्यू होने के तुरंत बाद ही मेडिकल चैक-अप के लिए सुरंग  के बाहर 40 एंबुलेंस भी  तैनात की जा चुकी  है। सुरंग में फंसे श्रमिकों को अब 800 एमएम के पाइप से बाहर निकाला जाएगा। मंगलवार रात 12 बजे तक 800 एमएम का 22 मीटर पाइप पुश करके 900 एमएम पाइप के अंदर पूरा पहुंचा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *