आरएसएस की तरह अब चलेगी मुस्लिमों की शाखा, क्या है मकसद और पूरा शेड्यूल

उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तर्ज पर मुस्लिम समुदाय के लोगों की भी शाखाएं चलेंगी। हर शुक्रवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच एक घंटे का कसरतवार कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें लोगों को योग, व्यायाम कराया जाएगा, अपने अधिकारों, हक हकूक के प्रति जागरूक किया जाएगा। इससे पहले मंच मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए जड़ों से जोड़ो कार्यक्रम चला चुका है, जिसमें बुद्धिजीवी लोगों को जोड़कर समुदाय के पूर्व के इतिहास पर चर्चा की जाएगी।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की क्षेत्रीय संयोजिका उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा जावेद ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोग स्वस्थ रहे, इसके लिए उन्हें योग, व्यायाम से जोड़ना है। फजर की नमाज के बाद यह कार्यक्रम चलेगा। शुक्रवार को हरिद्वार में अहबाबनगर, रुड़की में पिरान कलियर में यह कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद हर जिले में इसे नियमित किया जाएगा। पार्कों या सार्वजनिक स्थलों में कार्यक्रम होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *