Chandra Grahan 2023: चंद्रग्रहण सूतक में बंद होंगे केदारनाथ-बदरीनाथ, हरिद्वार के मंदिर

चंद्र गहण 2023 का असर देश में भी देखने को मिलेगा। चंद्र ग्रहण में सूतक काल की वजह से बदरीनाथ, केदारनाथ सहित चारों धामों के मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। श्री बदरीनाथ, केदारनाथ मंदिर 28 अक्तूबर को चंद्र ग्रहण सूतक के कारण अपराह्न चार बजे ही बंद हो जाएंगे।

हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी स्थित मंदिरों में भी सूतक काल का असर देखने को मिलेगा। रविवार को शुद्धिकरण के बाद मंदिर खोले जाएंगे। रविवार को तय समय पर ही पूजा अर्चना होगी। अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिर भी शनिवार को चार बजे बंद हो जाएंगे।

ग्रहण काल का समय रात एक बजकर चार मिनट है। नौ घंटे पहले सूतककाल प्रारंभ होने के कारण मंदिरों को चार बजे बंद किया जाएगा। 29 अक्टूबर रविवार को सुबह शुद्धिकरण के बाद मंदिर ब्रह्ममुहुर्त में खुलेंगे। महाभिषेक, रूद्राभिषेक सहित सभी प्रात: कालीन पूजाएं अपने नियत समय पर ही होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *