पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर बहुत बड़ा अपडेट, देहरादून में ‘विक्रम’ रूट पर होगा बदलव

पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। देहरादून में ‘विक्रम’ के रूट पर बदलाव होने वाला है। संभागीय परिवहन प्राधिकरण ने मुख्य शहर यानी घंटाघर और परेड ग्राउंड क्षेत्र में विक्रम-टेंपो वाहनों के संचालन पर पाबंदी लगाने की सिफारिश की है।

संभागीय परिवहन प्राधिकरण ने इसके लिए एसएसपी को पत्र को लिखा है। घंटाघर और परेड ग्राउंड क्षेत्र में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। यहां लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। इसके लिए विक्रम का अनियमित और अनियंत्रित संचालन को वजह माना जा रहा है।

आरटीए सचिव सुनील शर्मा ने एसएसपी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि विक्रम का परमिट शहर के केंद्र से 25 किमी परिधि के लिए होता है, लेकिन ये वाहन चुनिंदा रूटों पर चल रहे हैं, जिससे जाम की समस्या बढ़ रही है।

पत्र में कहा गया है कि शहर में किसी मार्ग विशेष पर वाहनों को नियंत्रित करने का अधिकार पुलिस को है। पूर्व में पुलिस शहर में ई-रिक्शा के लिए शहर के मुख्य रूटों को प्रतिबंधित कर चुकी है। घंटाघर और परेड ग्राउंड क्षेत्र में विक्रम का संचालन बंद करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *